फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020 : मां ब्रह्मचारिणी के जयघोष से गूंजे माता के दरबार, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 18 Oct 2020 09:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने अपने घरों के साथ मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। सुबह से शाम तक माता के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और मां का जयघोष होता रहा। 

विज्ञापन


Navratri 2020 : इस वर्ष शारदीय नवरात्र पर बन रहे हैं तीन विशेष योग, नहीं पता तो यहां पढि़ए...


रविवार को भी शहर के श्रद्धालुओं ने अपने घरों में देवी की पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए गए। रविवार को बाहरी प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी के अलावा मनसा देवी, चंडी देवी, सुरेश्वरी, माया देवी, दक्षिण काली मंदिर आदि में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी थी। इनमें महिलाएं और बच्चे ज्यादा थे। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ कई जगह चल रहे शतचंडी यज्ञ में भी श्रद्धालु पहुंचे। वहीं दूसरी ओर पंचपुरी के पौराणिक पीठों पर चल रही पूजा के साथ सायंकाल भजन संध्या भी आयोजित की जा रही है। भजन के ऐसे आयोजन आश्रमों के साथ साथ उन तमाम मंदिरों में चल रहे हैं, जहां मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

आश्रमों और मठों में प्रतिबंधों के चलते बड़े आयोजन अलबत्ता इस बार नहीं हो पाए। पंचपुरी में शारदीय और बासंती नवरात्रों के साथ साथ दोनों गुप्त नवरात्र भी श्रद्धापूर्वक मनाए जाते हैं। सभी नवरात्रों में देवी भागवत पाठ कराने की परंपरा का निर्वहन आज भी हो रहा है।

विज्ञापन

मनसा देवी में वर्षभर रहती है श्रद्धालुओं की भीड़ 

 शिवालिक पर्वतमाला पर विराजमान मां मनसा देवी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था निराली है। सालभर यहां गंगा में डुबकी लगाने के लिए आने वाला हर श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए जरूर जाता है। मान्यता है कि यहां मन्नत का धागा बांधने पर मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है।

पहले मंदिर तक पहुंचने के लिए तीन पैदल मार्ग थे। करीब 40 वर्ष पूर्व उषा ब्रेको कंपनी ने इस मार्ग पर रोपवे शुरू किया। अब यहां बुजुर्ग यात्री भी आसानी से पहुंच जाते हैं। इसके अलावा पैदल मार्ग से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें