हरिद्वार जनपद में कनखल की ज्ञानलोक कालोनी में ससुराल के बाहर अपने मायके वालों के साथ धरना दे रही विवाहिता को न्याय दिलाने के लिए शंकराचार्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज मौके पर पहुंचे।
स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि नारी के सम्मान के लिए हमें स्वयं आगे आना चाहिये शासन प्रशासन को भी इस पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेकर विवाहिता पूजा शर्मा को न्याय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह भर से पूरा परिवार पति को सामने लाने और घर में जगह दिलाने को लेकर गुहार लगा रही है, लेकिन अभी तक भी कोई सुनवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
श्री ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि ससुराल पक्ष बहू को पति के घर में प्रवेश नहीं करने दे रहा है। लगातार राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस भी मूकदर्शक बनी है।
उन्होंने कहा कि जब तक पूजा शर्मा को न्याय नहीं मिलेगा तब तक श्री ब्राह्मण सभा न्याय के लिए लड़ती रहेगी। समाजसेवी जेपी बडोनी ने आगरा की बेटी और उत्तराखंड की बहू को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।