जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती द्वारा रायपुर, छत्तीसगढ़ में बुलाई गई धर्मसंसद में सभी 13 अखाड़े भाग ले सकते हैं। राजस्थान के शेखावाटी में शुक्रवार को होने वाले सम्मेलन में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
अलबत्ता अभी तक पीछे हट रही तीनों बैरागी अणियों ने 24-25 अगस्त को हो रही धर्मसंसद में जाने के लिए अपने प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है।
गौरतलब है कि स्वामी स्वरूपानंद से अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास की नाराजगी के कारण तीनों बैरागी अखाड़े धर्म संसद में जाने से परहेज कर रहे थे।
अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि और अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास के बीच इस मुद्दे पर हुई लंबी वार्ता के बाद तीनों बैरागी अणियों ने उन प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है, जो धर्मसंसद में जाएंगे।