फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में सामने आई शक्तिमान की मौत की वजह

Thu, 21 Apr 2016 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शक्तिमान - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
शक्तिमान के उपचार में लगी डॉक्टरों की टीम फिरोज कंबोटा, बृजेश रावत, प्रदीप मिश्रा, राकेश नेगी, कैलाश उनियाल आदि ने कहा कि शक्तिमान के पैर की रूटीन ड्रेसिंग व सर्जरी की जा रही थी। ड्रेसिंग से पूर्व दिए गए एनेस्थीसिया के इंजेक्शन से आघात पहुंचने के कारण शक्तिमान की मृत्यु हुई।
विज्ञापन


पोस्टमार्ट करने वाली टीम ने मृत्यु का कारण आघात पहुंचना बताया है। चिकित्सक भी शक्तिमान की मौत से दुखी नजर आए। अमेरिकी डाक्टर जेनी मेरी वॉन के तो आंसू थम नहीं रहे थे। 

इन्होंने किए पुष्प अर्पित
पोस्टमार्टम के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सदानंद दाते, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल, एसपी देहात टीडी बेला, सीओ सिटी मनोज कत्याल, सीओ सदर तृप्ति भट्ट आदि ने शक्तिमान को पुष्प अर्पित किए। बाद में नम आंखों से शक्तिमान को विदाई दी गई।
विज्ञापन


शक्तिमान का परिचय
उत्तराखंड पुलिस द्वारा शक्तिमान को 18 मार्च 2006 को शिवचरण राणा, खेड़ा कला दिल्ली से खरीदा था। काठिया वाड़ी देशी नस्ल के शक्तिमान को महाराजा  रणजीत सिंह एकेडमी फिल्लौर से ट्रेनिंग दिलाई गई थी। 2011 केदारनाथ और 2012 में कांवड़ ड्यूटी हरिद्वार में तैनात रहा। राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को हुई परेड में शक्तिमान द्वितीय कमांडर रहा। 26 जनवरी व 15 अगस्त परेड में भी प्रतिभाग किया जाता रहा था। शक्तिमान टेन्ट पैकिंग खेल में भी अव्वल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें