फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की पर आया शाहरुख का 'दिल', कहा I Love You

Thu, 23 Apr 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला इतनी भा गई कि किंग खान ने उसे 'आई लव यू' कह दिया। उर्वशी की जमकर तारीफ करने के साथ शाहरुख ने देसी कलाकार एलबम में लव डोज गाने पर उनके अभिनय की भी सराहना की।
विज्ञापन


सनी देओल की फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से बॉलीवुड में अभिनय पारी की शुरुआत करने वाली मूलत: कोटद्वार की उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में पैर जमाने लगी हैं। पहली ही फिल्म में उर्वशी की अदाकारी खासी सराही गई थी।

इसके बाद कुछ समय पूर्व उर्वशी ने प्रख्यात गायक हनी सिंह के एलबम देसी कलाकार में अभिनय किया।
Trending Videos
विज्ञापन

‘आई लव्ड यू इन लव डोज’

इसके गाने लव डोज में उर्वशी की अदाओं और डांस ने युवाओं को दीवाना बना दिया है। लेकिन आम दर्शक ही नहीं, शाहरुख खान भी इस गाने को देख उर्वशी से प्रभावित हैं।

हाल में एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख की मुलाकात उर्वशी से हुई तो उन्होंने कहा, ‘आई लव्ड यू इन लव डोज।’ उर्वशी ने फोन पर बताया कि किंग खान के मुंह से यह सुनते ही वह उछल पड़ीं।

उर्वशी ने बताया कि शाहरुख ने कहा कि तुम बहुत अच्छा काम कर रही हो। इसी तरह से मेहनत करती रहोगी तो जरूर जीवन में बड़ी सफलता हासिल करोगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें