I
I
I
Iमेरठ से किया गया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत में भेजाI
पुष्पांजलि रियलम्स एंड इन्फ्राटेक लिमिटेड के निदेशक राजपाल वालिया की पत्नी शैफाली वालिया को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तारी कर लिया है। ईडी ने मेरठ से गिरफ्तार कर शैफाली को देहरादून में कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई करते हुए राजपाल वालिया और शैफाली वालिया की 31.15 करोड़ की संपत्ति 30 मार्च 2022 को सीज की जा चुकी है।
दरअसल, पुष्पांजलि रियलम्स एंड इन्फ्राटेक लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ अलग-अलग शिकायतों पर राजपुर और डालनवाला थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ ईडी ने निदेशकों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई शुरू की थी। इसी आधार पर कंपनी के निदेशक राजपाल वालिया और उनकी पत्नी शैफाली की संपत्तियों को सीज किया गया था। इसके अलावा इस कंपनी के मालिक दीपक मित्तल और उनकी पत्नी राखी मित्तल फरार है। बता दें कि पुष्पांजलि रियल एस्टेट के निदेशकों पर पर आरोप है कि देहरादून में फ्लैट अपार्टमेंट बेचने के नाम पर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी की। दीपक मित्तल के खिलाफ इंटरपोल नोटिस और रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किए गए थे। तमाम प्रयासों के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी। दीपक मित्तल ने सहस्रधारा हेलीपैड के पास आर्चिड पार्क, डालनवाला क्षेत्र में एमिनेंट हाइट और अपस्केल लिविंग नाम से तीन अलग-अलग प्रोजेक्ट शुरू किए थे। दीपक मित्तल पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।