फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राठ समिति के कार्यक्रम में बिखरी उत्तराखंडी संस्कृति की छटा

विज्ञापन
रिस्पना पुल के समीप स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित राठ जन विकास समिति के वार्षिकोत्स? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
राठ जन विकास समिति ने 22वां स्थापना दिवस समारोह पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर उत्साह के साथ मनाया। प्रवासी राठ के युवा कलाकारों ने कार्यक्रम में उत्तराखंडी संस्कृति की छटा बिखेरी। इस दौरान पौड़ी गढ़वाल के राठ क्षेत्र विकास खंड थलीसैंण एवं पाबौ के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में अच्छे अंक लाने वाले 13 छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड पर स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्रोचार एवं मांगल गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत ने 13 छात्रों को नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी मातबर सिंह कंडारी ने बताया कि समिति राठ क्षेत्र के कक्षा-9 से 12वीं तक के 16 मेधावी छात्रों की शिक्षा का खर्च उठा रही है।
इधर, उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका रेखा उनियाल धस्माना ने दर्जी दिदा मी कुनी की कुरता सिला दे.., तारेश्वरी भंडारी और समूह द्वारा चुंफुला व रे मासी कू फूल... गीत की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी एवं संचालन महासचिव कुलानंद घनशाला ने किया।
विज्ञापन

-----
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में संरक्षक सलाहकार पदम कन्हैयालाल पोखरियाल, इंजीनियर केएस नेगी, डॉ. सुंदर लाल पोखरियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन डीएस रावत, बीना रतूड़ी, कोषाध्यक्ष मेहरवान सिंह गुसाईं, पुरुषोत्तम ममगाईं, राम प्रकाश खंकरियाल, राजेंद्र सिंह नेगी, अशोक रावत, राकेश मोहन, महेश, कमल रतूड़ी, तारेश्वरी भंडारी, गोविंद सिंह रावत, बलवंत सिंह गुसाईं, भागीरथ ढौंडियाल, कृपाल सिंह टम्टा, सरिता भट्ट, राकेश भट्ट, प्रेम सिंह रावत, विक्रम सिंह कंडारी, कैप्टन गब्बर सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें