काशीपुर और जसपुर में शनिवार को राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की टीमों ने छापेमारी की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि करीब 23 टीमों ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों में छापा मारा है। फर्जी फर्मों के खिलाफ हुई इस कार्रवारी में करीब 50 से 60 करोड़ की कर चोरी पकड़ने का अनुमान है।
डिप्टी कमिश्नर रणवीर सिंह से बात करने तक छापेमारी जारी थी। बताया जा रहा है कि जीएसटी की 23 टीमों ने अब तक 28 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। जिसमें 18 एटीएम कार्ड जब्त किए, जो व्यापारियों के बताए जा रहे हैं। पांच दुकानें सील की है। जसपुर लकड़ी मंडी में भी टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान उन दुकानों को सील किया गया है जो व्यापारी दुकाने बंद कर लापता हो गए थे।