फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल सागर के गुर सीखेंगे एसजीआरआर विवि के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सागर सम्राट एवं पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद जागर सम्राट ने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास से मुलाकात की।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान श्री महंत देवेंद्र दास व प्रीतम भरतवाण के बीच श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय के भाषा एवं संस्कृति विभाग में ढोल सागर की विभिन्न विधाओं को छात्र-छात्राओं को समझाने सहित उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रचार प्रसार समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। श्री महंत देवेंद्र दास ने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाना और उसका संवर्धन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसकी जिम्मेदारी सबसे अधिक युवाओं पर है, क्योंकि युवा ही देश के भविष्य हैं।
जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने कहा कि श्री महंत इंद्रेश अस्पताल राज्य व आसपास के मरीजों के लिए लाइफलाइन हैं। उन्होंने कहा जल्द ही श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में युवाओं के साथ अपने अनुभव युवाओं से साझा करेंगे और ढोल सागर के गूढ़ रहस्यों का पौराणिक जागरण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें