प्रथम एसडीबीआईटी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को एसजीआरआर आईटीएस और एसडीबीआईटी-बी ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई।
रेंजर्स ग्राउंड में पहला मैच एसजीआरआर आईटीएस और तुलाज इंस्टीट्यूट के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए तुलाज इंस्टीट्यूट की टीम 100 रन पर सिमट गई। सुनील ने सबसे अधिक 42 रन बनाए। नफीस ने 22, विवेक ने 12 रन बनाए। एसजीआरआर के अजय ने 3, रोहित ने 2 विकेट लिए।
जवाब में एसजीआरआर आईटीएस ने 16वें ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। शेखर ने 41, मो. नौशाद ने 19 रन बनाए। तुलाज इंस्टीट्यूट के मयंक ने 3 विकेट लिए। दूसरा मैच एसडीबीआईटी-बी और यूआईटी के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए यूआईटी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 74 रन बनाए।
अमित ने 22, गर्वित ने 17 रन बनाए। एसडीबीआईटी के सौरव ने 5, शेखर ने 3 विकेट लिए। जवाब में एसडीबीआईटी ने 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शेखर ने 33, सुमित ने 17 रन बनाए। यूआईटी के पुष्पेंद्र ने 2 विकेट लिए।