फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रतो कप में SGRR और गोरखा मिलिट्री कॉलेज जीते

Tue, 26 Jul 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फुटबॉल (डेमो)
विज्ञापन
श्री गुरु राम राय इंटर कालेज नेहरूग्राम में सुब्रोतो कप फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें जनपदीय विद्यालय अंडर 14 बालक एवं अंडर 17 बालिका टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


पहला मैच गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 रहा। पेनाल्टी शूट आउट में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ने 3-1 से मैच जीत लिया। फाइनल मैच नवोदय विद्यालय व श्री गुरू राम राय इंटर कॉलेज के बीच हुआ।

निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहा। पेनाल्टी शूट आउट में श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज की टीम ने 4-3 से अंडर 14 का खिताब जीता। अंडर 17 बालिका वर्ग का फाइनल मैच राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तथा गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के बीच खेला गया।
विज्ञापन


गोरखा मिलिट्री कॉलेज की टीम ने 2-0 से मैच जीतकर अंडर 17 बालिका का खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केएस घुघतियाल ने किया। इस दौरान जिला खेल समन्वय रवीन्द्र सिंह रावत, उमाशंकर शर्मा, त्रिभुवन बिष्ट, विजेन्द्र सिंह रावत, प्रमोद भंडारी, सुरेश विजल्वाण, रेफरी सत्यदर्शन रावत, सलीम, शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें