फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे से लौट रही सात साल की मासूम से दुराचार, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 04 Mar 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मदरसे में पढ़ने गई सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि मदरसे से लौटने के बाद किसी दरिंदे ने उसे हवस का शिकार बनाया होगा।

विज्ञापन


मासूम को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की सात साल की बेटी शनिवार को मदरसे में पढ़ने गई थी।

शाम को जब वह घर लौटी तो बदहवास हालत में थी। उसकी हालत देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने जानने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह बहुत डरी थी और कुछ बता नहीं पा रही थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे रुड़की के एक अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें