शव कील में बंधे फंदे पर लटका था। इस पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष पीडी भट्ट समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया और एसपी सिटी श्वेता चौबे को जांच के आदेश दिए। मामले की जांच चल ही रही है।
रविवार को पीड़िता ने गांधी पार्क पहुंचकर पुलिस के खिलाफ की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उसने कहा कि पुलिस की कोई गलती नहीं है। पुलिस ने समय पर कार्रवाई की थी। इसी वजह से वह सलामत है। अभिनव दिमागी संतुलन खो चुका था। ऐसे में वह कुछ भी कर सकता था।