फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के बचाव में बोली दुष्कर्म पीड़िता, 'कार्रवाई न करते तो मेरा हाल भी उन्नाव जैसा होता'

Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुआ था अभिनव, जेल में लगाई थी फांसी
  • पीड़िता मीडिया से बोली, पुलिस पर हुई कार्रवाई को लिया जाए वापस 
     
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के सहसपुर थाने की हवालात में दुष्कर्म के आरोपी अभिनव यादव की मौत के बाद पीड़िता का बयान आया है। रविवार को गांधी पार्क में पुलिस पर हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पीड़िता ने कहा कि ‘यदि समय पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो मेरा हाल भी उन्नाव और हैदराबाद की लड़कियों जैसा ही होता।

विज्ञापन


अभिनव हवालात में मरा है तो अपनी मौत मरा है पुलिस की उसमें कोई गलती नहीं है’। ऐसे में पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस ली जाए। गत 29 नवंबर को सहसपुर पुलिस ने अभिनव यादव नाम के युवक को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। अगले दिन वह हवालात में मृत पाया गया।

विज्ञापन

शव कील में बंधे फंदे पर लटका था। इस पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष पीडी भट्ट समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया और एसपी सिटी श्वेता चौबे को जांच के आदेश दिए। मामले की जांच चल ही रही है।

रविवार को पीड़िता ने गांधी पार्क पहुंचकर पुलिस के खिलाफ की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उसने कहा कि पुलिस की कोई गलती नहीं है। पुलिस ने समय पर कार्रवाई की थी। इसी वजह से वह सलामत है। अभिनव दिमागी संतुलन खो चुका था। ऐसे में वह कुछ भी कर सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें