फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेता और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Feb 2020 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार में कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने एक भाजपा नेता और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। घटना पिछले साल दिसंबर महीने की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


एक महिला ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह किसी काम से मोहल्ला कड़च्छ की तरफ जा रही थी। आरोप है कि उसी दौरान उसे ईदगाह रोड निवासी एक युवक और चोर गली सुभाषनगर  निवासी भाजपा नेता ने जबरन ऑटो रिक्शा में बैठा लिया। उन्न्होंने डराया धमकाया कि अगर हल्ला किया तो वे उसकी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म कर देंगे। 

विज्ञापन

आरोप है कि वे उसे फिर एक घर में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि उनकी शिकायत पुलिस से की तो वे उसकी और उसकी बेटी की हत्या कर देंगे। 

पीड़िता का आरोप है कि ज्वालापुर पुलिस ने भी उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की थी। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने भाजपा नेता और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या की धमकी देने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें