फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस अफसर पर लगाया दुराचार का आरोप, शिकायत में बताई चौंकाने वाली बातें...  

Sat, 02 Feb 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने के मामले में जांच पूरी होने के बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपी दारोगा के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामले की जांच एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय कर रही थीं। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी दारोगा की गिरफ्तारी हो सकती है। पिछले साल अगस्त में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित लॉज पर छापामारी कर एक किशोरी को बरामद किया था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोरी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने लॉज से दो युवकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, किशोरी ने पूछताछ में बताया था कि वह लखनऊ की रहने वाली है और उसे धोखे से यहां काम दिलाने के लिए लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने आरोप लगाया था कि सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात दारोगा भी डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। तत्कालीन एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने मामले में जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन बाद में मामला दबा दिया गया और जांच रोक दी गई थी।

कुछ दिन पहले दोबारा शिकायत आने पर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने एसपी सिटी ममता वोहरा को मामले की जांच के आदेश दिए थे। इस बीच एसएसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। कुछ दिन पहले एसपी सिटी ममता वोहरा का स्थानांतरण होने के बाद जांच नवनियुक्त एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को दी गई। हाल ही में उन्होंने जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी।

जांच में पीड़िता के बयानों की पुष्टि होने के बाद एसएसपी ने आरोपी दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में दारोगा के खिलाफ धमकी देने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी दारोगा को गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी जन्मजेय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि दारोगा पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें