दोनों हैं शातिर अपराधी
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक, आरोपी वामिक शातिर अपराधी है। वह कई बार रंगदारी और फायरिंग की वारदात कर चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली और लिसाड़ीगेट में छह मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं, आरोपी शादाब पर भी डकैती, जानलेवा हमले, धमकी और रंगदारी मांगने के मुकदमे दर्ज हैं।
दहशत में था परिवार
आरोपियों ने जिस तरह से वारदात की। उसके बाद से मीट फैक्ट्री मालिक का परिवार दहशत में था। आरोपी वामिक का नाम सामने आया तो परिवार और डर गया। आरोपी वामिक ने उनके परिवार को क्यों निशाना बनाया, यह जानने के लिए पुलिस लगी रही।
पहले भी कर चुके वारदात
पूर्व सांसद के एक रिश्तेदार नदीम पर दो माह पहले जानलेवा हमले के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर है। उन्होंने पहली वारदात भी की होगी। इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/