व्हाट्सएप पर ही युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आठ सितंबर 2018 को वह पहाड़ घूमाने के बहाने उसे भीमताल ले गया। वहां होटल में कमरा लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे भीमताल बुलाता रहा और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा।
गर्भवती होने पर उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने अपने घरवालों को राजी करने की बात कही। उसने 12 जनवरी 2019 को भीमताल ले जाकर जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।
कपिल का कहना है कि परिजनों ने कहीं ओर उसका रिश्ता तय कर दिया है। वे लोग शादी पर 25 लाख रुपये खर्च करेंगे। अगर, तुम इससे ज्यादा रकम खर्च कर सकती हो तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी लेखपाल युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।