फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#WhatsAPP पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कार के अंदर देख हैरान रह गई पुलिस

Sun, 25 Mar 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
sex racket
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब कार के अंदर छह युवक युवतियों को ऐसे देखा तो होश उड़ गए। सहसपुर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने रविवार को सेक्स रैकेट संचालन में संलिप्त दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी दो युवतियों को कार से ग्राहकों के पास लेकर जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सेलाकुई में सभी को दबोच लिया और युवतियों को मुक्त कराया। आरोपियों के पास से 17,200 रुपये और सात मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर ने बताया कि बीते शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार से दो युवतियों को देह व्यापार के लिए ले जा रहे हैं। इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के साथ सेलाकुई में चेकिंग शुरू की गई।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान एक कार में सवार छह लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ में कार सवार दो युवतियों को देह व्यापार के लिए जबरन ले जाने की बात बताई। इसके बाद कार अन्य चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।


 

विज्ञापन

व्हॉटसएप और वेबसाइट से संचालित होता था धंधा

sex racket
पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश पुत्र गुरुदेव सिंह और जूही शर्मा दोनों निवासी खसरा नंबर 116/9 छत्रपुर थाना महरौली नई दिल्ली हाल निवासी किरायेदार टर्नर रोड थाना क्लेमेंटटाउन, भानू प्रकाश पांडेय पुत्र राघवेंद्र पांडेय निवासी डी-878 स्ट्रीट नंबर-13 शाहदरा थाना ज्योतिनगर दिल्ली हाल निवासी टर्नर रोड थाना क्लेमेंटटाउन और रितेश जयसवाल पुत्र गुलशन जयसवाल निवासी-161 हीवो अपार्टमेंट सेक्टर-31 गुड़गांव हरियाणा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से छुड़ाई गई दिल्ली निवासी दो युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

व्हॉटसएप और वेबसाइट से संचालित होता था धंधा
थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर के अनुसार सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड ओम प्रकाश था। पहले ओम प्रकाश ड्राइवर का काम करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात जूही शर्मा से हुई। जूही पूर्व से देह व्यापार में लिप्त थी। इसके बाद दोनों शादी कर ली। इसके बाद ओम प्रकाश और जूही ने मजबूर लड़कियों से पैसों का लालच देकर जबरदस्ती देह व्यापार कराना शुरू कर दिया।

इसके लिए टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन स्थित एक घर किराए पर लिया था। जहां से पूरा रैकेट संचालित होता था। ओम प्रकाश ने ऑनलाइन स्कॉट सर्विस उपलब्ध कराने वाली एक साइट पर अपना मोबाइल नंबर अपलोड किया हुआ था। जिसके माध्यम से ग्राहक तलाशे जाते थे। ग्राहक मिलने के बाद व्हाट्सएप पर युवतियों के फोटो भेजे जाते थे। बात तय होने पर भानुप्रकाश और रितेश युवतियों को कार से ग्राहकों के पास ले जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें