फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी वालों की करतूत, रोक दी उत्तराखंड की जलनिकासी

Thu, 19 Jan 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की/नारसन
विज्ञापन
जलन‌िकासी रुकने से भरा पानी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
यूपी वालों की करतूत से सीमा पर बसे उत्तराखंड के गांववालों की जलनिकासी बंद हो गई। तालाब के पानी की जल निकासी वाला पाइप बंद करने से तालाब ओवरफलो होकर पानी सड़क पर बह रहा है। इससे श्मशान घाट पर जाने वाला रास्ता तालाब में तब्दील होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


नारसन बॉर्डर पर यूपी की सीमा पर बसे बुड़पुर जट गांव के के घरों से निकलने वाला लोगों का पानी एक तालाब में पहुंचता है। तालाब से पानी पाइपों के माध्यम से आगे निकल जाता है। पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइप कई दशकों पहले अविभाजित यूपी के समय डाले गए थे, जिससे तालाब में अधिक पानी होने से वह बाहर निकल जाए ताकि जलभराव की समस्या न हो।

अब यह पाइप उत्तराखंड की सीमा से लगे हुए गांव पुराना शक्करपुर के लोगों ने दो सप्ताह पहले बंद कर दिया। जिससे तालाब में पानी ओवरफलो होकर गांव के श्मशान घाट पर जाने वाले रास्ते पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल में गांव वाले

पानी के सड़क पर बहने से श्मशान घाट में जाने में तो परेशानी हो ही रही है, साथ ही गांव के किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की ओर से जल निकासी की समस्या का हल करने के लिए कई बार प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई है। 

मैंने लेखपाल को मामले से अवगत करा दिया था, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे अब ज्वाइंट मजिस्टे्ट को पत्र देकर जल निकासी का हल करने की मांग की जाएगी। 
- चांदवीर, ग्राम प्रधान, बुड़पुर जट 

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो शुक्रवार को मामले को दिखवाया जाएगा। जल निकासी की समस्या हर हाल में समाधान किया जाएगा। 
- मंजीत सिंह गिल, तहसीलदार, रुड़की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें