यूपी वालों की करतूत से सीमा पर बसे उत्तराखंड के गांववालों की जलनिकासी बंद हो गई। तालाब के पानी की जल निकासी वाला पाइप बंद करने से तालाब ओवरफलो होकर पानी सड़क पर बह रहा है। इससे श्मशान घाट पर जाने वाला रास्ता तालाब में तब्दील होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
नारसन बॉर्डर पर यूपी की सीमा पर बसे बुड़पुर जट गांव के के घरों से निकलने वाला लोगों का पानी एक तालाब में पहुंचता है। तालाब से पानी पाइपों के माध्यम से आगे निकल जाता है। पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइप कई दशकों पहले अविभाजित यूपी के समय डाले गए थे, जिससे तालाब में अधिक पानी होने से वह बाहर निकल जाए ताकि जलभराव की समस्या न हो।
अब यह पाइप उत्तराखंड की सीमा से लगे हुए गांव पुराना शक्करपुर के लोगों ने दो सप्ताह पहले बंद कर दिया। जिससे तालाब में पानी ओवरफलो होकर गांव के श्मशान घाट पर जाने वाले रास्ते पर बह रहा है।