फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी के कैंट क्षेत्र में आग से कई हेक्टेयर जंगल जला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मसूरी के छावनी क्षेत्र के जंगल में सोमवार रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जंगल की आग मंगलवार सुबह तक आबादी क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगी। वन विभाग की टीम ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पेड़-पौधे जलने से काफी नुकसान हुआ है। जंगल में पेड़ों के अवैध कटान की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी जांच शुरू कर दी है।

लंढौर छावनी क्षेत्र के जंगल में आग लगने से देवदार, चीड़ और बांज का कई हेक्टेयर जंगल जल गया। मंगलवार सुबह छह बजे डीएफओ अमित कंवर विभागीय चार टीमों के साथ खुद भी आग बुझाने के लिए जंगल पहुंचे। डीएफओ ने बताया कि आग संभवत सोमवार की शाम लगाई गई। मंगलवार सुबह तक आग आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। वन विभाग की टीमों ने करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे आग पर काबू पाया। क्षेत्र में हवा चलने के कारण टीमों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




डीएफओ ने बताया कि जंगल की आग से पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। यह बात भी सामने आई है कि जंगल में पेड़ों का कटान हुआ है। कैंट क्षेत्र होने के कारण इसकी जांच रिपोर्ट कैंट के सीईओ को भेजी जाएगी, ताकि पेड़ों का कटान करने और आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। उन्होंने बताया कि कैंट क्षेत्र होने के बाद भी वहां से कोई कर्मचारी आग बुझाने के लिए नहीं पहुंचा। जल्द ही कैंट के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी, ताकि भविष्य में समन्वय बना रहे। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी एसपी गैरोला सहित कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

-



आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो वाहन सीज

मसूरी। मसूरी वन प्रभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों के जंगल में आग लगाने वाले आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी डाॅ. उदय गौड़ ने बताया कि प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र और मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल नरेश कुमार के निर्देश पर जंगलों में गश्त बढ़ाई गई है। मसूरी रेंज की टीम ने टिहरी-मसूरी मोटर मार्ग में तीन लोगों के खिलाफ और रिखोली आरक्षित वन क्षेत्र में पांच लोगों के खिलाफ भारतीय वन (उत्तरांचल संशोधन) अधिनियम 2001 की धारा 26 और 52 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के दो वाहन सीज किए हैं। संवाद
विज्ञापन




-

प्रमुख और मुख्य वन संरक्षक ने किया दौरा



मसूरी। प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र और मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल नरेश कुमार ने मसूरी वन प्रभाग का दौरा कर अधिकारियों को वनाग्नि नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएफओ अमित कंवर के साथ दोनों ही अधिकारियों ने मास्टर कंट्रोल रूम, क्रू-स्टेशन और वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। प्रमुख वन संरक्षक और मुख्य वन संरक्षक ने भ्रमण के दौरान जौनपुर एवं देवलसारी रेंज के जनप्रतिनिधियों, वन पंचायत के सरपंचों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर वनाग्नि नियंत्रण में सहयोग के अपील की। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी डाॅ. उदय गौड़, दिनेश नौडियाल, रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, वन दरोगा अभिषेक सजवाण, ज्ञान सिंह तोमर, राहुल पंवार आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें