फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाजपा छोड़ उक्रांद में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक व महिलाएं

Mon, 24 Aug 2026 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर पर्वतीय जन कल्याण समिति के स्मिथ नगर स्थित प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और मातृशक्ति ने भाजपा छोड़कर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीय दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस के शासन से परेशान होकर जनता अब क्षेत्रीय दल की ओर उम्मीद से देख रही है। यह कार्यक्रम गौरव सेनानी पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन समिति (राधा विहार, मोहनपुर) की ओर से आयोजित किया गया। इस मौके पर उक्रांद पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ (पछवादून) के अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान ने नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब अपने जल, जंगल, जमीन, मूल निवास और स्वाभिमान के मुद्दों के प्रति जागरूक हो चुकी है। पूर्व सैनिकों और मातृशक्ति का साथ आना राज्य के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष केदार सिंह, आशा रावत, अनिल पैन्यूली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें