फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश जारी, अब इन कर्मचारियों को भी मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ

Thu, 09 Nov 2017 11:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
money
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों की तरह जिला पंचायतों के कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान का लाभ देने को शासन की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की जिला पंचायतों के छह सौ से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पड़ने वाले वित्तीय भार को जिला पंचायतें स्वयं अपने संसाधनों से वहन करेंगी। इसके लिए सरकार की ओर से किसी प्रकार की वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी।

बुधवार को प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग मनीषा पंवार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2016 से दिया जाएगा। जिला पंचायतों में सातवां वेतनमान लागू होने से अवशेष वेतन का भुगतान 28 दिसंबर 2016 को जारी अधिसूचना में निहित व्यवस्था के तहत एक जनवरी 2017 से नकद देय होगा। इसके साथ एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 का अवशेष वेतन भत्तों व एरियर भुगतान के अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक जनवरी 2017 से लागू होगी सुनिश्चित करियर पदोन्नति योजना 

promotion
जिला पंचायत कर्मचारियों को पूर्व में स्वीकृत एसीपी के स्थान पर संशोधित सुनिश्चित करियर पदोन्नति योजना (एमएसीपीएस) वित्त विभाग के शासनादेश के अनुसार एक जनवरी 2017 से लागू होगी। वहीं, सरकार ने जिला पंचायतों में सीधी भर्ती के पदों को फ्रीज कर दिया है। अब रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई नहीं की जाएगी। यदि जिला पंचायतों के कार्यों को संचालित करने के लिए कार्मिकों की आवश्यकता है तो शासन की अनुमति से आवश्यक पदों पर आउटसोर्स से तैनाती की जाएगी। 

जीएमवीएन, केएमवीएन के कार्मिकों को इंतजार
जीएमवीएन व केएमवीएन के कर्मचारी सातवां वेतनमान मिलने का इंतजार कर रहे हैं। निगम कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को इसके आदेश जारी होने की संभावना है। राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर सरकार ने निकाय, निगम में सातवें वेतनमान की सिफारिश लागू करने का फैसला लिया है। जीएमवीएन व केएमवीएन कार्मिक वेतनमान का लाभ देने के आदेशों जारी होने की आस लगाए बैठे हैं। 

वेतनमान लागू होने पर कार्मिकों में खुशी
उत्तराखंड जिला पंचायत कर्मचारी महासंघ व राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने जिला पंचायतों के कार्मिकों को सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू करने पर खुशी जताई। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संतोष रावत, महामंत्री रवि पचौरी, प्रवीण रावत, जिला पंचायत महासंघ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, महामंत्री रमेश चंद्र नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय का आभार जताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें