फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 7 साल के मासूम की कुकर्म के बाद हत्या, रहस्यमयी हालात में हुआ था गायब

Fri, 22 Feb 2019 08:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दो दिन पहले सात साल के मासूम को अगवा करने के बाद पड़ोसी ने उसके साथ कुकर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बुधवार की देर रात पड़ोसी के घर से बच्चे का शव बरामद कर लिया। इस मामले में पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी शव को पानी के टैंक में छुपाने की फिराक में थे। 

विज्ञापन


यूपी के पीलीभीत जिले का निवासी एक व्यक्ति तीन साल से यहां ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा है। 19 फरवरी की शाम को उसकी पत्नी सात साल के बेटे के साथ छत पर बैठी थी। करीब पांच बजे वह बेटी के लिए दूध लेने नीचे कमरे में गई। करीब पांच-दस मिनट बाद वह दूध लेकर छत पर पहुंची तो वहां सिर्फ बेटी ही थी और बेटा गायब था।

उसने तत्काल पति को जानकारी दी फिर पुलिस को सूचना दी गई। 20 फरवरी की देर रात करीब 1:45 बजे उन्होंने अपनी छत पर कुछ गिरने की आवाज सुनी तो टोह लेने छत पर गए। वहां उन्होने देखा कि पड़ोस का युवक उनकी छत पर रखे पानी के टैंक का ढक्कन खोल रहा था। संदेह होने पर उन्होंने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन

पड़ोसी युवक पर शक हुआ तो सामने आया खौफनाक सच

मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी के घर की तलाशी ली तो वहां से बच्चे का शव बरामद हो गया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता, भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों ने मोहल्लेवासियों के साथ थाने का घेराव कर मासूम के कातिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

पहले सुनाई अटपटी कहानी
कुकर्म के बाद  भेद खुलने के डर से मासूम को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी परिवार ने पुलिस पूछताछ में दूसरी कहानी बताई। बताया कि उन्हें बच्चे का अपने घर आना पसंद नहीं था। इसकी वजह से उन्होंने हत्या की। इधर, क्षेत्रवासियों का कहना है कि आरोपी युवक का भी एक मासूम बेटा है, जो मारे गए मासूम के साथ अक्सर खेला करता था। 

गले और सिर पर थे चोट के निशान
मासूम के गले और सिर पर चोट के निशान होने से पुलिस गला घोंटकर बच्चे की हत्या किए जाने का अंदेशा जता रही थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी तस्दीक भी हो गई है। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कातिलों की हरकतों का खुलासा हो गया है। 
 
विज्ञापन

दृश्यम फिल्म की तरह दबाना चाहते थे हत्या का राज
रुद्रपुर। मासूम की हत्या करने के बाद हत्यारोपी पक्ष के लोग दृश्यम फिल्म की तरह हत्या का राज दबाना चाहते थे। थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी के मुताबिक हत्यारोपियों ने 19 फरवरी की शाम पांच बजे मासूम का अपहरण किया और उसी रात को उसकी हत्या कर दी। 20 फरवरी की रात करीब 1:45 बजे मुख्य हत्यारोपी बच्चे का शव लेकर उसी की छत पर पहुंचा और टैंक का ढक्कन खोलकर शव उसमें फेंकने की कोशिश करने लगा। जैसे ही ढक्कन खुलकर छत पर गिरा तो जोर की आवाज हुई और मासूम की हत्या का राज खुल गया।

छावनी में बदला ट्रांजिट कैंप
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के गोविंदनगर में मासूम का शव मिलने की सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ हिमांशु साह, पंतनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार के साथ किच्छा और रुद्रपुर कोतवाली की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिए पीएसी भी क्षेत्र में तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें