जिस पर उसने गोपी को ठिकाने लगाने के लिए पहले उसे दिन में शराब पिलाई। इसके बाद वह उसे गांव के पास एक खेत में पड़ी झोपड़ी में ले गया। वहां भी उसने गोपी को शराब पिलाई। जब गोपी को नशा हो गया तो उसने जूतों के फीते से उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।
एसओ नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। मृतक के पिता राकेश की तहरीर पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी ने जिन जूतों के फीते से गला घोटकर हत्या की थी। उन जूतों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
शराब की खाली बोतल व गिलास फेंके
किसी को उसके ऊपर शक न हो इसलिए प्रवीण ने गोपी की हत्या करने के बाद झोपड़ी से शराब की बोतल और गिलास व पानी की बोतल हटा दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शराब की खाली बोतल, गिलास व पानी की बोतल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद सभी सामान को सील कर दिया है।
दोनों में थी गहरी दोस्ती
ग्रामीणों के अनुसार, गोपी और प्रवीण में गहरी दोस्ती थी और दोनों का एक-दूसरे के घर में काफी आना जाना था। साथ ही दोनों एक साथ ही मजदूरी करने जाते थे। वहीं, ग्रामीणों को अभी विश्वास नहीं हो रहा है कि प्रवीण जिसके साथ दिन रात घूमता था, वही उसकी हत्या कर देगा। उधर, गोपी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।