विकासनगर के लाइन जीवनगढ़ निवासी सात वर्षीय कनिका की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। लाइन जीवनगढ़ में कालिंदी अस्पताल के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी और हादसे के बाद फरार हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विकासनगर के लाइन जीवनगढ़ निवासी सात वर्षीय कनिका की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद वर्षीय सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को लाइन जीवनगढ़ में कालिंदी अस्पताल के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शुक्रवार रात दुर्घटना की सूचना मिली थी। इस पर चीता पुलिस डाकपत्थर मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लेहमन अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने कनिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनीता को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार बाइक सवार और वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।