फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल में ट्रेकिंग के शौकिन लोगों के लिए सात से अधिक ट्रेकिंग रुट तय ,आप भी कर सकते है शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर ट्रैकिंग के लिए सात रूट तय कर लिए गए हैं। ट्रैकिंग के शौकीन 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मसूरी में इसका आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

विंटर लाइन कार्निवाल समिति के सचिव और एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ट्रैकिंग के साथ ही बर्ड वाचिंग और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। 26 दिसंबर से शुरू हो रहे विंटर लाइन कार्निवाल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित होंगी। 26 दिसंबर को सुबह सात बजे से राजपुर झड़ीपानी रूट, 27 दिसंबर सुबह सात बजे हाथी पांव-विनोग ज्वालाजी ट्रैक, 28 दिसंबर सुबह सात बजे हाथी पांव-दूधली-भद्रराज ट्रैक, 29 दिसंबर सुबह सात बजे हाथीपांव-बंग्लोकी कांडी ट्रैक और झड़ीपानी फॉल-जार्ज एवरेस्ट कुआं ट्रैक, 30 दिसंबर सुबह सात बजे लंढौर खट्टा पानी ट्रैक और आठ बजे हेरिटेज वॉक एंड टॉक में लोग हिस्सा ले सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि 27 दिसंबर को सुबह सात बजे मुख्यमंत्री आवास से टाउन हॉल मसूरी तक साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें