हरिद्वार में सिडकुल पुलिस ने एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी की। यहां जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बीबीए का एक छात्र भी शामिल था। ये भी पढे़ं...दर्द में दून: नदी के दूसरे छोर से अपने घरों को निहार रहे लोग, भगवान से कर रहे सुरक्षित रखने की प्रार्थना मौके से 59 हजार की रकम, सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।