फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Disaster: फुलेट में छह लोगों के दबे होने की सूचना पर सात घंटे में पहुंच पाई SDRF, आज भी रेस्क्यू जारी

Wed, 17 Sep 2025 05:13 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात बादल आफत बनकर बरसे। विभिन्न स्थानों पर नदी में बहने और मलबे में दबने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग लापता हैं। हालांकि मौठ नदी में दो पुराने शव भी मिले हैं। मालदेवता के ऊपर रायपुर क्षेत्र के गांव फुलेट में छह लोगों के फंसे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
देहरादून में आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदेवता के ऊपर रायपुर क्षेत्र के गांव फुलेट में छह लोगों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। करीब सात घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम गांव में पहुंची लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। बिजली न होने के कारण गांव में अंधेरा पसरा है।

विज्ञापन


ऐसे में एसडीआरएफ आज फिर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। मालदेवता क्षेत्र में कई पुलों, सड़कों व संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। यहां के गांव फुलेट में दोपहर 12 बजे प्रशासन को सूचना मिली थी कि एक मकान गिर गया है। इस मकान में छह लोगों के दबे होने की सूचना है। इस पर एसडीआरएफ और पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया तो रास्तों की चुनौतियों ने टीम को आगे नहीं बढ़ने दिया। भारी-भरकम उपकरणों से लैस एसडीआरएफ के जवान पगडंडी पर आगे बढ़े तो 16 किलोमीटर का यह रास्ता करीब सात घंटे में तय कर पाए।

लोगों के दबने की आशंका
शाम करीब सात बजे के आसपास टीम फुलैत गांव पहुंची तो देखा कि चारों ओर अंधेरा पसरा है। मकान में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। एसडीआरएफ ने आज सुबह यहां पर ऑपरेशन शुरू किया।सूत्रों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने आशंका तो यहां लोगों के दबने की जताई है लेकिन कुछ लोग इस घर को खाली भी बता रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Flood:  जख्मी पहाड़ों के रास्ते बच्चों को लेकर भागे लोग, पांच घंटे नहीं मिला दूध, भूख से सूखे होंठ
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले लोग इधर-उधर कहीं चले गए होंगे। हालांकि, असल बात आज रेस्क्यू ऑपरेशन के खत्म होने के बाद पता चलेगी। वहां पर एयरटेल कंपनी के सिग्नल आते हैं मगर दोपहर बाद बिजली चले जाने से सिग्लन भी बंद हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें