फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली फल खाने से सात बच्चे बीमार

Mon, 14 Aug 2017 07:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जंगली फल खाने से मंजियाली गांव के सात बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें रविवार रात को बेहोशी की हालात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में भर्ती कराया गया। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


रविवार को राइंका नौगांव के प्रांगण में एक सामाजिक संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंजियाली गांव के अमिश, विकास, आदेश, रिंकेश, नितिन, सतीश व ऋषभ कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। इसी दौरान इन बच्चों ने कोई जंगली फल खा लिया।

बच्चे शाम को जैसे ही घर पहुंचे बच्चों को उल्टियां होनी शुरू हो गई और देखते ही देखते बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पांच बच्चों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि सतीश, ऋषभ को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। डॉक्टर आर रफी ने बताया कि दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें