फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु निकेतन में सामने आई गड़बड़ी, 7 बच्चे मिले कुपोषित

Fri, 20 May 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दून अस्पताल के डॉक्टरों ने की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारी निकेतन के बाद शिशु निकेतन में भी बच्चों के कुपोषण का मामला सामने आया है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चों की जांच की। पांच से सात बच्चों में कुपोषण की शिकायत मिली है। तीन से चार बच्चों को त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया। जांच में बच्चों को गर्मी से होने वाली कुछ बीमारियों की शिकायतें भी मिली।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच
बृहस्पतिवार को बालिका सदन और शिशु सदन में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य सचिव भूपेंद्र कौर औलख ने बालिका सदन और शिशु सदन में चिकित्सा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए थे। जांच में बालिका सदन की 35 और शिशु सदन में 30 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस रावत ने बताया कि अधिकांश बलिकाओं का स्वास्थ्य सामान्य मिला है। पांच से सात बच्चों में कुपोषण की शिकायत मिली है। तीन से चार बच्चों को त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बच्चों के भोजन में पौष्टिक तत्वों को जोड़ने की सलाह दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर अमल किया जा रहा है। जिन बच्चों में कुपोषण की शिकायत मिली, वह कुछ दिन पहले ही सदन में लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें