फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस को झटका, रुद्रपुर की महिला जिलाध्यक्ष समेत कई भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए उनकी वरिष्ठ महिला नेत्री के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे मातृ शक्ति समेत सभी वर्गों में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर संगठन की विधिवत सदस्यता दिलाई। भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस की रुद्रपुर महिला जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू सोनकर प्रमुख रहे। उनके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक राणा, पूर्व प्रधान रूप सिंह राणा एवं पूर्व सैनिक प्रवेश सिंह राणा ने भी भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, आज भाजपा के प्रति समाज के हर वर्ग, विशेषकर मातृ शक्ति की विश्वसनीयता निरंतर बढ़ रही है। इन वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के आने से संगठन को रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में और अधिक मजबूती मिलेगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और ऐतिहासिक उपलब्धियों का ही नतीजा है। जिसके चलते विपक्षी दलों के नेता लगातार प्रभावित होकर भाजपा परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उम्मीद जताई कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, दायित्वधारी विनय रूहेला, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें