फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में ठहरना, रेस्टोरेंट में खाना अब सस्ता

Thu, 19 Sep 2013 09:54 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में होटल में ठहरना और रेस्टोरेंट में खाना अब सस्ता पड़ेगा। हाल ही में आई आपदा के मद्देनजर होटल में किराए के कमरों और रेस्टोरेंट में खाने-पीने की चीजों पर से सर्विस टैक्स हटा दिया गया है।
विज्ञापन


यह छूट आने वाली 31 मार्च तक जारी रहेगी। इस संबंध में केंद्र सरकार के राजस्व विभाग की टैक्स रिसर्च यूनिट की ओर से पत्र पहुंचा है।

पुनर्जीवन देने की कोशिश
उत्तराखंड राज्य में जून के महीने में बाढ़ और भू-स्खलन से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इससे आम आदमी का जीवन भी प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए हास्पिटैलिटी इंडस्ट्री को पुनर्जीवन देने की कोशिश की जा रही है ताकि स्थानीय निवासियों को सहारा मिल सके।

इसके तहत अभी तक इन कर योग्य सेवाओं मसलन होटल, गेस्ट हाउस, क्लब में किराए पर कमरे और रेस्टोरेंट, ईटिंग ज्वाइंट, मैस में परोसे जाने वाले खाने-पीने को अब छूट के दायरे में लाया गया है। केंद्रीय सचिव राजकुमार दिग्विजय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें