फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बापू' के सपने के लिए गंगा में कूदा गधा प्रसाद

Tue, 08 Oct 2013 01:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में गरिमा प्रोडक्शन के बैनर तले सब टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक चिड़ियाघर की शूटिंग सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


इस दौरान गंगा घाटों और जीएमवीएन गंगा रिजार्ट में कई दृश्य फिल्माए गए। जिसमें धारावाहिक के मुख्य किरदार राजेंद्र गुप्ता, जीतू शिवहरे, और सारांश वर्मा ने शार्ट्स दिए।

बापू के सपनों पर आधारित
प्रोडक्शन के सूत्रों ने बताया कि धारावाहिक की कहानी चिड़ियाघर के मुख्य किरदार बापू के सपनों पर आधारित है। जिसमें बापू (राजेंद्र गुप्ता) अपने स्वप्न को पूरा करने के लिए नौकर गधा प्रसाद (जीतू शिवहरे) को गंगा में डुबकी लगाने के लिए तीर्थनगरी लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि गधा प्रसाद को गंगा के ठंडे पानी से बहुत डर लगता है। लिहाजा उसे गंगा स्नान कराने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

शांत वातावरण अच्छा लगा
उधर, धारावाहिक में बापू का किरदार निभा रहे राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि उन्हें तीर्थनगरी का शांत वातावरण अच्छा लगा। बकौल गुप्ता, यह मेरे अनुभव से कहीं अधिक सुंदर है। आज भी तीर्थनगरी में प्र्रकृति की मनोहारी सुंदरता मौजूद है। यही कारण है कि फिल्मकार यहां अपनी यूनिट के साथ शूटिंग के लिए आना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें