फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेेत्र के अंतर्गत बैरागीवाला गांव स्थित एक मकान के पोर्च में पार्क की गई कार के अंदर से लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश करीब दो से तीन महीने पुरानी बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नंदलाल मौर्य (70) पुत्र स्व. दुर्गा प्रसाद निवासी लखनवाला खास ग्रामसभा बैरागीवाला सहसपुर का गांव में मकान है। वह यहां पर अकेले ही रहते थे। उनकी बेटी सुमन अपने पति वीरेंद्र के साथ देहरादून में रहती हैं। रविवार को नंदलाल के पड़ोस में रहने वाले लोगों को घर से बदबू महसूस हुई। उन्होंने घर के पास जाकर देखा तो घर बाहर से लॉक था जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर पहुंच पोर्च में पार्क कार की तलाशी ली तो उसमें से सड़ा गला शव मिला। शव पर फफूंद लगी हुई थी। घर बाहर से लॉक था। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कि तो पता चला कि तीन महीने से नंदलाल के घर पर कोई दिखाई नहीं दे रहा था। घर के दरवाजों और गेट पर ताला लटका था।
विज्ञापन

कोतवाल राजीव रौंथाड़ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि नंदलाल शराब का आदी था। ऐसे में हो सकता है कि शराब के नशे में वह कार से बाहर नहीं निकल सका होगा। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण पता चल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें