विकासनगर। डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी की सीनियर डिवीजन के कैडेट्स को जूनियर डिवीजन के कैडेट्स ने विदाई दी। इस अवसर पर आयोजित किए गए समारोह में कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति दी। सीनियर महिला कैडेट्स ने कैटवॉक भी किया। इसके पहले प्रधानाचार्य अनुसूईया प्रसाद जखमोला ने एनसीसी के एएनओ शिव प्रसाद नौटियाल, दीपक रावत और कमलेश सिलोड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। सीनियर वर्ग में रोहन चौहान को मिस्टर फेयरवेल और प्रीतिका जोशी को मिस फेयरवेल भी चुना गया। इस दौरान लक्की चौहान, रोहन चौहान, आदित्य, आदेश आयुष, शुभम, श्रीनाथ, प्रीतिका, प्राची, अंजलि, मानवी, पूजा, खुशी, हिमांशी, रचना, अनुराग, कृष्णा, अभी, अंशुमन, आरव आदि मौजूद रहे। संवाद