सेलाकुई। सिंहनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरु गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देहरादून व आसपास के क्षेत्रों के 200 विद्यालयों के 300 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने दीप प्रज्वलित करके किया। शिवालिक कॉलेज के निदेशक डॉ. टीएस सिद्धू ने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक उपस्थिति दी। इस अवसर पर शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष अजय सिंह, अकादमिक डीन डॉ. सुरमधुर पंत, डीन प्रशासन डॉ. राजेंद्र, प्रो. सायंतन मुखोपाध्याय, डॉ. यूसी गुप्ता, अजय वर्मा, आशीष, राकेश भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद