वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के युवा और सभी वर्ग जुड़ने को आतुर हैं। एक बार फिर से देश में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत मोहन दास के लापता होने पर चिंता जताते हुए कहा कि हो सकता है कि प्रॉपर्टी के चलते उनका कोई शिष्य खफा रहा होगा।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को हरिद्वार में कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस महासचिव ने सवाल उठाया है कि शाह यह भी बताएं कि दलितों के विकास के लिए कितनी योजनाएं बनाई और कितनों को लाभ पहुंचाया। भाजपा के नेता धर्म को आगे कर राजनीति करते हैं, कांग्रेस इसकी विरोधी हैं। धर्म राजनीति का मार्गदर्शन करता है, लेकिन अब इसका उल्टा हो गया है, अब धर्म से राजनीति चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा किउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विफल सीएम बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अपराध बढ़ा है। इस दौरान मौजूद कलकीधाम संभल के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने महंत मोहनदास को ढूंढने में उत्तराखंड और यूपी सरकार को विफल बताया।