अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर संयुक्त नागरिक संगठन के ओर से कार्यालय में भ्रष्टाचार बनाम ईमानदारी विषय पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य को रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी, सरकारी धन का गबन जैसे अपराधों से आजाद कराने में सरकारी संस्थाएं सफल नहीं हो सकी हैं। भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सीएम को नये कदम उठाने होंगे। केवल शिकायती पोर्टल बनाने से अब काम चलने वाला नहीं है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्रांचल कल्याण समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य रहे। संचालन नवीन कुमार सड़ाना ने किया। गोष्ठी में नशाखोरी और मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान के लिए ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी, पुलिस उपाधीक्षक नीरज सेमवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरपी सिंह, शांति प्रसाद नौटियाल, अवधेश शर्मा, रजनीश मित्तल, चौधरी ओमवीर सिंह, दीपक शर्मा, एल आर कोठियाल, वीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।