फोटो....
चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा के छात्रों ने नैटवाड़ मोरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का शैक्षिक भ्रमण किया। जहां उन्होंने विद्युत उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही छात्रों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न सूचनाओं का संकलन कर रिपोर्ट तैयार की। जिसे वह विद्यालय पहुंचने पर अन्य छात्रों के साथ साझा करेंगे। कार्यक्रम के प्रभारी युद्धवीर चौहान ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से छात्रों को सीखने को मिलता है। छात्रों ने भ्रमण के दौरान मैंद्रथ स्थित बाशिक महाराज के दर्शन किए। जहां स्थानीय लोगों से मंदिर के इतिहास की जानकारी ली। बताया कि इसके साथ ही छात्रों ने हनोल स्थित महासू देवता के दर्शन भी किए। इस मौके पर शिक्षक सतबीर सिंह, आरती शर्मा, ममता कुकरेती, प्रेम राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद