फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 140 से ज्यादा कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम खत्म, फिर होंगी वार्षिक परीक्षाएं

Thu, 21 Nov 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • छात्राें ने किया था सेमेस्टर सिस्टम का विरोध, अब प्रभारी सचिव अशोक कुमार ने जारी किया शासनादेश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कॉलेजों में इस साल से ही सेमेस्टर सिस्टम खत्म हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। इस साल से केवल तीन विश्वविद्यालयों के कैंपस में ही सेमेस्टर सिस्टम संचालित होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में करीब 140 राजकीय व सहायता प्राप्त कॉलेज हैं। यह कॉलेज श्रीदेव सुमन विवि, कुमाऊं विवि से संबद्ध हैं। बीते वर्षों में इन विश्वविद्यालयों ने सभी जगह सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया था, जिसका छात्रों ने भारी विरोध किया था।

सरकार ने इसे खत्म करने की घोषणा की थी जो कि अब अमल में लाई गई है। प्रभारी सचिव अशोक कुमार की ओर से इस संबंध में श्रीदेव सुमन विवि, कुमाऊं विवि को शासनादेश भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि केवल कुमाऊं विवि के तीनों परिसरों, दून विवि और श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर में ही सेमेस्टर सिस्टम के तहत परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


इन विश्वविद्यालयों से संबद्ध सभी कॉलेजों में इसी साल से वार्षिक परीक्षाओं का सिस्टम लागू कर दिया गया है। हालांकि इससे कॉलेजों पर बोझ भी बढ़ा है क्योंकि उन्होंने सेमेस्टर सिस्टम के तहत तैयारियां पूरी कर ली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें