चकराता। छावनी परिषद चकराता ने शुक्रवार को शहीद चौक पर जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अधिशासी अधिकारी विशाल माहर और बोर्ड सदस्य अनिल चांदना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कैंट इंटर कॉलेज चकराता के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्व-गणना का महत्व और प्रक्रिया सरल अंदाज में प्रस्तुत की। नाटक में ग्रामीण और शहरी परिवारों को दर्शाया गया। विशाल माहर ने कहा कि स्व-गणना देश के विकास में महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने और समस्या होने पर नोडल अधिकारी से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम में अनिल चांदना, प्रधानाचार्य वेद प्रकाश, पूर्णिमा राणा, शूरवीर सिंह चौहान, राजेंद्र नौटियाल, छावनी परिषद के कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद