फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ग्राम पंचायतों में निर्विरोध हुआ प्रधानों का चयन

विज्ञापन
ग्राम प्रधान टिपोऊ सुरेंद्र शर्मा - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
साहिया/कालसी/नागथात। जौनसार बावर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने का क्रम जारी है। मंगलवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरेऊ, आस्टा भुनोऊ, भटाड़ छोटाड़, सारनी, सिंगोर, ऊभरेऊ, टिपोऊ, खारसी और जडाना समेत नौ ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया गया। ग्राम पंचायत सुरेऊ में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से बनिता देवी पत्नी धूमिया को ग्राम प्रधान चुना। 32 वर्षीय बनिता देवी आठवीं पास है। ग्राम पंचायत में पहली बार निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रधान अतर सिंह चौहान, स्याणा दान सिंह, पूर्व प्रधान अतर सिंह चौहान, पूर्व बीडीसी लाल सिंह, पूर्व प्रधान मीन सिंह, संतु, तिलक सिंह, प्रताप सिंह, पूरण सिंह, मनियाराम, केदार सिंह, शांति चौहान, स्वरूप चौहान आदि मौजूद रहे।
वहीं ग्राम पंचायत आस्टा भुनोऊ में भी निर्विरोध रूप से ग्राम प्रधान का चयन किया गया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से 35 वर्षीय रविंद्र शर्मा को ग्राम प्रधान चुना। रविंद्र शर्मा स्नातक हैं। यह दूसरा मौका है जब ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया है।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत जडाना में निर्विरोध रूप से ग्राम डांडा के प्रदीप नेगी पुत्र गंगा सिंह नेगी को ग्राम प्रधान चुना गया। ग्राम पंचायत जडाना अंतर्गत जडाना, पिहानी और डांडा गांव आते हैं। 30 वर्षीय प्रदीप नेगी स्नातक हैं। इस अवसर पर डांडा के स्याणा सियाराम नेगी, पिहाणी के स्याणा प्रताप सिंह, जडाना के स्याणा सियाराम शर्मा, श्रीचंद शर्मा, अक्षय नेगी, सीताराम नेगी, कल्याण नेगी, श्याम दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत सिंगोर में सर्वसम्मति से संसार सिंह (34) पुत्र नाथू सिंह को निर्विरोध प्रधान चुना गया। संसार सिंह एमए पास हैं। संसार सिंह को ग्राम प्रधान चुने जाने पर ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ की था पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्याणा अर्जुन सिंह, सरदार सिंह मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत भटाड़ छोटाड़ में निरमा पंवार को ग्राम प्रधान चुना गया। इस अवसर पर राजेंद्र नौटियाल, सुनील नौटियाल, प्रताप उनियाल, अतर दत्त उनियाल, चंडी प्रसाद नौटियाल, अनिल नौटियाल, केशव नौटियाल गीता राम थपलियाल, कवर सिंह पंवर आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत सारनी में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से 28 वर्षीय कृष्णा चौहान को ग्राम प्रधान चुना है। कृष्णा बीए पास हैं। सारनी में भी पहली बार निर्विरोध ग्राम प्रधान का चयन किया गया। बैठक में स्याणा राय सिंह, जगत सिंह, राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, पूरण सिंह, भोपाल सिंह, शूरवीर सिंह, संतराम सिंह, टीकम सिंह, हुकम सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत ऊभरेऊ में 40 वर्षीय कुंवर सिंह चौहान को ग्राम प्रधान चुना गया। कुंवर सिंह हाईस्कूल पास हैं। इस अवसर पर स्याणा रूपराम, मोहर सिंह, किशन सिंह, पंचम सिंह, जवाहर सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत टिपोऊ में 42 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा को ग्राम प्रधान चुना गया। सुरेंद्र एमए पास हैं। इस अवसर पर दयाराम शर्मा, खुशीराम शर्मा, गीता राम शर्मा, चैतराम शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत खारसी में सर्वसम्मति से पुष्पा देवी(32) पत्नी वीरेंद्र सिंह चौहान को ग्राम प्रधान चुना गया। मोहर सिंह, केशर सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

पुष्पा चौहान ग्राम प्रधान खारसी।- फोटो : VIKAS NAGAR

ओम प्रकाश ग्राम प्रधान मैपावटा।- फोटो : VIKAS NAGAR

मीना क्षेत्र पंचायत सदस्य बागी- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम पंचायत जडाना के ग्राम प्रधान प्रदीप नेगी।- फोटो : VIKAS NAGAR

ऊभरेऊ के ग्राम प्रधान कुंवर सिंह चौहान।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम प्रधान भटाड़ छोटाड़ निरमा पंवार।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम प्रधान सारनी कृष्णा चौहान।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम प्रधान सिंगोर संसार सिंह।- फोटो : VIKAS NAGAR

ग्राम प्रधान सुरेऊ बनिता देवी।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें