देहरादून। हिंदू सम्मेलन समेत अन्य आयोजनों की तैयारी के लिए सीमा जागरण मंच के महानगर संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी, सीमा सुरक्षा को बढ़ावा देना, सीमांत क्षेत्रों में राष्ट्र जागरण समेत अन्य मुद्दों पर विचार किया गया। प्रदेश संगठनकर्ता आशीष वाजपेयी ने सीमा जागरण मंच के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंच दून के अलग-अलग स्थानों पर संवाद और दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करेगा। साथ ही अन्य गतिविधियां भी हाेंगी। इस मौके पर मोहन दीक्षित, डॉ. राकेश डंगवाल, जितेंद्र रावत, विपिन, दुर्गा प्रसाद, अतुल डिमरी आदि मौजूद रहे।