फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छवि ने अचूक निशाने से जीता स्वर्ण, बढ़ाया मान

विज्ञापन
68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तराखंड की ​निशानेबाज छवि पंत।---
विज्ञापन
- भोपाल में आयोजित हुई 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दून की छवि पंत ने अचूक निशाने से स्वर्ण पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया। दसवीं कक्षा की छवि पिछले तीन वर्षों से अपने कोच अनिल ठाकुर से निशानेबाजी की बारीकियां सीख रही हैं। कोच अनिल ठाकुर ने कहा कि छवि की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सफलता दिलाई है। उन्हाेंने राइफल सब यूथ महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में छवि ने अपने शानदार प्रदर्शन से अखिल भारतीय स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया। छवि ने कहा कि उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है। चैंपियनशिप में देशभर के शीर्ष निशानेबाजों ने अपना हुनर दिखाया। इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें