मां वैष्णो महिला सेवा मंडल की ओर से आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देती मह?
मां वैष्णो सेवा मंडल की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में तीज क्वीन का ताज सीमा गोयल के सिर सजाया गया। महोत्सव महिलाओं ने रैंप पर अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरे।
शनिवार को दर्शनी गेट स्थित एक होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना सिंघल ने गणेश वंदना से किया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में मॉडलिंग में प्रीति पहले, पूजा दूसरे और शैल तीसरे स्थान पर रहीं। डांस में प्रतीक्षा पहले, नीरा दूसरे और रीमा अग्रवाल तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में सीमा गोयल को तीज क्वीन चुना गया।
समापन पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष मीनू खरबंदा, गीता उपाध्याय, मीनू शर्मा, हनी पाठक, सोनिया आनंद, नीतू सेठी, मेघा गर्ग, पूजा कुकरेजा, ईशा आहुजा आदि मौजूद रहीं।