छरबा से अजगर का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत जागरूक पाठक
कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज के ग्राम छरबा में मंगलवार की देर शाम एक 13 फीट लंबा अजगर देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग के सर्पमित्र आदिल मिर्जा मौके पर पहुंचे और उन्हें लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को काबू में कर लिया। उन्होंने बताया कि अजगर शिकार की तलाश में जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में आ गया था। उन्होंने अजगर को सुरक्षित तरीके से संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है।