फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोहः सुरक्षा के घेरे में आईआईटी रुड़की

Fri, 20 Sep 2013 12:53 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जारी हैं। इस बार सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही संस्थान आने वालों को एक दिन का स्पेशल पास भी जारी करेगा। आईआईटी में 21 सितंबर को दीक्षांत समारोह है। समारोह को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए आईआईटी प्रशासन सतर्क है।

पढ़ें, अब नहीं होंगे बैक पेपर व स्पेशल बैक पेपर

21 सितंबर को आईआईटी रुड़की परिसर में केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनपर दीक्षांत समारोह वाला एक दिन का स्पेशल पास होगा। स्टाफ को दिया जाने वाला रुटीन का पास इस दिन काम नहीं करेगा। स्पेशल पास नहीं होने पर आईआईटी स्टाफ को भी एंट्री नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गतिविधि पर नजर
आईआईटी में यूं तो करीब सभी प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन दीक्षांत समारोह की सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे बढ़ाए जा रहे हैं। दीक्षांत भवन में एंट्री से लेकर मुख्य हॉल में भी कैमरे लगाए गए हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें