फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, सघन चेकिंग अभियान शुरू

Fri, 29 Mar 2019 08:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे जंगलों में पेट्रोलिंग करते जवान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के बीच आवाजाही कर रहे लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है। सीओ नरेश चंद ने बताया कि एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर नेपाल से लगी टनकपुर और बनबसा सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को आवाजाही करने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस को होटल, ढाबों और वाहनों की नियमित चेकिंग करने को कहा गया है। एसएसबी की टनकपुर बैराज बीओपी के इंचार्ज बुद्धि प्रकाश ने बताया कि बीओपी चेकपोस्ट पर दोनों देशों के बीच आ-जा रहे लोगों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें